कल्याण : केडीएमसी की एमआईडीसी स्थित कंपनियों को चेतावनी
कल्याण : डोंबिवली एमआईडीसी स्थित कंपनियों को कल्याण डोंबिवली मनपा द्वारा टैक्स भरने के लिए नोटिस जारी किया है जिसमें शीघ्र टैक्स जमा करने की हिदायत देते हुए चेतावनी दी गई है कि अगर टैक्स जमा नही किया तो जब्ती कार्रवाई की जायेगी, जबकि कंपनी संचालकों के कहना है कि मनपा के कागजपत्र अभी भी अधूरे हैं जांच पड़ताल नही की गई हैं मनपा जांच कर सही टैक्स बिल भेजे हम टैक्स भरने को तैयार हैं। गौरतलब हो डोंबिवली एमआईडीसी स्थित तकरीबन 500 कंपनियां है, और कंपनी संचालकों की टैक्स के संबंध में मनपा अधिकारियों से चर्चा हुई, मनपा द्वारा हर कंपनी में मनपा अधिकारी,कर्मचारी द्वारा नोटिस देकर शीघ्र टैक्स जमा करने को कहा है वर्ना जप्ती कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा हैं, कंपनी संचालकों का कहना है कि अभी भी कागजपत्रों की जांच नहीं हुई है,मनपा द्वारा टैक्स का बिल बढ़ाकर दिया गया हैं, नियमानुसार जांच कर सही बिल दिया जाए तो हम टैक्स भरने को तैयार हैं ऐसी अपील कंपनी प्रबंधन की तरफ से की गई हैं। गौरतलब हो कि कोरोना के चलते कंपनी संचालकों की आर्थिक हालत खराब हैं, ऐसे में जप्ती नोटिस आने से कंपनी संचालकों के पैरों तले से जमीन खिसक गई हैं, जबकि मनपा आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी का कहना हैं कि यह मनपा के कार्य की पद्धति है, यह नोटिस कंपनी प्रबंधन को आगाह करने के लिए दिया गया है। मनपा प्रशासन में कर विभाग के अधिकारी का कहना हैं कि अगर किसी बिल में कुछ होगी तो उसे जांच कर दुरुस्त कर दिया जायेगा।