वसई : वालीव पुलिस स्टेशन क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना दो लोगों की दर्दनाक मौत होने की घटना घटी है। जिसमें एक 25 वर्षीय पुरुष व एक 27 वर्षीय महिला समावेश है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। यह घटना 29 मार्च को शाम लगभग 4 बजे के आसपास घटी है। मिली जानकारी के अनुसार, आरती जयप्रकाश शर्मा (27) व नीरज जयप्रकाश शर्मा (25),निवासी - जे-01 पुरानीक सिटी जिबी रोड कासार वडवली ठाणे में रहता था। बताया जा रहा है कि नीरज व आरती मोटरसाइकिल क्र.एम.एच 03 -सी डब्लू 1550 पर बैठकर नालासोपारा की और जा रहे थे,जैसे ही चिंचोटी गांव अंतर्गत लुधियाना पंजाब होटेल स्थित पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक द्वारा सड़क नियमों की अनदेखी करते हुए उक्त मोटरसाइकिल को जोरदार ठोकर मारा। हादसा इतना भयानक था कि नीरज और आरती दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में दोनों को एक नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया,जहां दोनों उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही विरार पूर्व के चन्दनसार इलाके में एक्टिवा मोटरसाइकिल व टैंकर में जोरदार टक्कर होने से एक की दर्दनाक मौत,जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। मृतक का नाम केतन पाटील बताया गया है। विरार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, आगे की तहकीकात पुलिस कर रही है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement