ठाणे : मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर मंगलवार को एक वाहन से 70.48 लाख रुपये मूल्य का गुटखा जब्त किया गया और इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय अपराध इकाई और मीरा-भाईंदर विरार-वसई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के संयुक्त दल ने तड़के एक वाहन को रोका। उन्होंने बताया कि वाहन से प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया गया तथा इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गुटखे की कीमत 70.48 लाख रुपये बताई जा रही है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement