Latest News

मुंबई : केन्द्र सरकार ने भारत बायोटेक के कोरोना वायरस टीके कोवैक्सीन के उत्पादन के लिए हाफकिन इंस्टीट्यूट को अपनी अनुमति दे दी है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक टीके का उत्पादन मुंबई में किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पहले केंद्र से अनुरोध किया था कि वह हाफकिन इंस्टीट्यूट को कोवैक्सीन का उत्पादन करने की अनुमति दे। 

वर्तमान में इसका निर्माण हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए केन्द्र ने अपनी मंजूरी दे दी है। अधिकारी ने बताया कि ठाकरे ने अनुमति देने के लिए केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया। बता दें कि पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में टीके की कमी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था और कहा था कि केंद्र सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है। भारत बायोटेक टीके के प्रोडक्सन के लिए हाफकिन इंस्टीट्यूट के साथ अपनी तकनीकी शेयर करेगा। जिसके बाद टीके का उत्पादन शुरू होगा।

बता दें कि देशभर में कोविड-19 के टीकों की गुरुवार तक 11.70 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि इनमें 26,02,375 खुराक गुरुवार को रात आठ बजे तक दी गई। इसने बताया कि अभी करीब 67,400 कोविड टीकाकरण केंद्र संचालित किये जा रहे हैं। 

केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि भारत का औषधि नियामक विदेश में निर्मित टीकों के सीमित आपात इस्तेमाल के लिए आवेदन मिलने के तीन दिन के भीतर इस पर फैसला कर लेगा। केंद्रीय औषधि प्राधिकरण, सीडीएससीओ आपात स्थिति में सीमित इस्तेमाल के वास्ते मंजूरी के लिए पंजीकरण प्रमाणपत्रों (कोविड-19 रोधी टीका के मामले में उत्पाद और उसके पंजीकरण, निर्माण स्थल) और आयात लाइसेंस के लिए आवेदन दिए जाने से तीन कामकाजी दिन के भीतर इस पर विचार करेगा।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement