Latest News

ठाणे : ठाणे शहर में लावारिस कुत्ते को जिंदा जलाने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सिटिजंस फॉर एनिमल प्रोटेक्शन फाउंडेशन के सदस्य ने राबोड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी। अधिकारी ने बताया, शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे शाम को मसानवाड़ा में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा एक लावारिस कुत्ते को जलाये जाने के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद वह घटनास्थल गया और वहां कुत्ते को अधजली अवस्था में पाया जिसे वह पशुओं के अस्पताल ले गया। लेकिन वहां उसकी मौत हो गयी।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement