Latest News

कल्याण : चाकू का भय दिखाकर कैब चालक व उसकी गाड़ी लूटने वाले दो बदमाशों को बाजारपेठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ पहले से ही अलग-अलग पुलिस थाने में कई मामले दर्ज हैं। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई अंटाप हिल वडाला (पूर्व) के रहने वाले मुनवर हुसैन शेख(25) कैब चालक 13 अप्रैल को डोंबिवली से यात्री छोड़कर वापस मुंबई के लिए जा रहा था। एपीएमसी बाजार के नजदीक दुर्गामाता चौक, गोविंदवाड़ी स्पीड ब्रेकर के पास आजिद शेख और मुजाहिद लांजेकर नामक दो युवक गाड़ी रुकवाकर उसकी गाड़ी में सवार हो गए । चाकू का भय दिखाकर उसे गाड़ी से नीचे उतारे फिर दोनों ने मिलकर मुनवर की जमकर पिटाई की और उसके जेब से दो मोबाइल और पर्स जिसमें 2 हजार 40 रुपए इस तरह कुल मिलाकर 5 लाख 65 हजार 30 रुपए का सामान लूटकर फरार हो गए। बाजारपेठ पुलिस ने मुनवर की शिकायत पर मामला दर्ज कर आजिद शेख और मुजाहिद लांजेकर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने दोनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement