Latest News

मुंबई : कोरोना वायरस के चलते राज्य में 1 जून तक लॉकडाउन लगाया गया है। इसके साथ ही सामान्य लोगों पर कठोर प्रतिबंध लगाया गया है। कोरोना की दूसरी लहर का कहर राज्य में व्याप्त होने पर राज्य सरकार ने फिर से एक बार मुंबई लोकल ट्रेन को सामान्य लोगों के लिए बंद कर दिया था। हालांकि अभी भी मुंबईकरों को लोकल ट्रेन में सफर करने के लिए इंतजार करना होगा। लोकल में होने वाली भीड़ को देखते हुए सामान्य लोगों के लिए मुंबई लोकल के दरवाजे अगले 15 दिनों तक नहीं खोले जायेंगे। ऐसी संभावना राज्य के सहायता और पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने मीडिया से बातचीत करते हुए व्यक्त की। वडेट्टीवार ने कहा कि लोकल ट्रेन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना संभव नहीं है। ये ट्रेन अत्यावश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों के लिए शुरू रहेंगी। वहीं इस दौरान जिस जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या घट रही है वहां चरणों में प्रतिबंधों को शिथिल करने के लिए राज्य सरकार विचार कर रही है। राज्य सरकार 1 जून के बाद रेड जोन के बाहर रहने वाले जिलों में कुछ प्रतिबंध शिथिल करने पर विचार कर रही है। फिलहाल 36 में से 15 जिले रेड जोन में हैं इसलिए वहां पर प्रतिबंध और कठोर किये जा सकते हैं ये भी वडेट्टीवार ने स्पष्ट किया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement