महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने कहा कोरोना वायरस की तीसरी लहर की जिम्मेदार केंद्र सरकार होगी
जब तक मुंबई और महाराष्ट्र में वैक्सीनेशन 50 प्रतिशत के ऊपर नहीं जाता तब तक लॉकडाउन में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। शेख ने कहा। इस बीच तीसरी लहर के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार होगी। देश में जिस रफ्तार से वैक्सीनेशन होना चाहिए उस रफ्तार से नहीं हुआ। केंद्र का नियोजन व्यवस्थित नहीं होने के कारण इस परिस्थिति का सामना करना पड़ा। तीसरी लहर छोटे बच्चों और युवाओ के लिए ज्यादा खतरनाक होने की चेतावनी दी गई है। इसलिए मुंबई के नए कोविड सेंटर में छोटे बच्चो के लिए विशेष वार्ड की व्यवस्था की है। मुंबई में विशेषत: कोविड पीडियाट्रिक डॉक्टर की एक टास्क फोर्स भी तैयार करने की जानकारी शेख ने दी है।
लॉकडाउनन में क्या बदलाव करना है, कौन से दुकान खोलने हैं, एसी के दुकान, सैलून, इलेक्ट्रॉनिक्स के दुकान पर लगे प्रतिबंध हटाए जाएंगे क्या? इसका विचार शुरू है। इस संदर्भ में राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किए गए कोविड टास्क फोर्स द्वारा विचार कर सिफारिश की जाएगी।