Latest News

मुंबई, कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मास्क लगाना जरूरी है। नियम का पालन नहीं करनेवालों के खिलाफ खूब कार्रवाई हुई है। अब तक मनपा, पुलिस और रेलवे ने मिलकर कुल २८ लाख ३१ हजार से अधिक लोगों पर कार्रवाई करते हुए ५७ करोड़ रुपए दंड के रूप में वसूल किया है। सबसे अधिक लापरवाह कुर्ला के के- वेस्ट वार्ड में मिले हैं जबकि सबसे कम गोवंडी और मानखुर्द के-एम ईस्ट वार्ड में मिले हैं। मतलब लापरवाही में कुर्ला नंबर वन है।
मनपा की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिना मास्कवालों पर मनपा की ओर से तैनात मार्शल बराबर नजर बनाए रखते हैं और लापरवाह मिलने पर कार्रवाई करते हुए २०० रुपए प्रत्येक से दंड के रूप में वसूलते हैं। इसी प्रकार पुलिस और रेलवे भी बिना मास्कवालों पर कार्रवाई करती है। मनपा ने ४९ करोड़ रुपए से अधिक रकम बिना मास्कवालों से दंड के रूप में वसूल की है तो वहीं पुलिस ने ७,२६,९३,८०० रुपए दंड वसूले हैं। रेलवे ने भी ५०,३९,२०० रुपए दंड वसूले हैं। तीनों रेलवे लाइनों में वेस्टर्न विभाग रेलवे ने बिना मास्कवालों से सर्वाधिक दंड वसूला है। के-वेस्ट वार्ड से सबसे अधिक ३ करोड़ ८९ लाख ५७ रुपए हजार दंड वसूली हुई है तो एम-ईस्ट वार्ड से ७४ लाख ३३ हजार ४०० रुपए दंड वसूली हुई है।



Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement