Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में राह चलते लड़कियों का पीछा कर जबरन उनका चुंबन लेने वाले एक युवक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए इस युवक का नाम वसीम शेख (25) है, जो जोन-10 के पवई इलाके में रहता है। पेशे से ड्राइवर वसीम पर राह चलती लड़कियों को चूम कर भाग जाने का आरोप है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब रविवार को वह एक लड़की को विक्रोली रेलवे स्टेशन पर चूम कर भाग रहा था। 

वसीम को पहचानती थी पीड़ित लड़की 

पुलिस के अनुसार, पीड़ित लड़की वसीम को जानती थी। वसीम जब लड़की को चूम कर भाग रहा था तो उसने वसीम को पहचान लिया और पुलिस को उसके बारे में जानकारी दे दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वसीम उसका कई दिनों से पीछा कर रहा था। सामान्य बात समझकर वह वसीम को हर बार नजरअंदाज कर देती थी लेकिन रविवार को जब वह ट्यूशन से पढ़ कर अपने घर जा रही थी तभी विक्रोली रेलवे स्टेशन पर वसीम आया और उसका हाथ पकड़कर पीछे से अचानक सबके सामने जबरदस्ती उसे चूम लिया और भाग गया। 

परिजनों ने दर कराई शिकायत 

घर पहुंचते ही लड़की ने परिजन को वसीम की कारस्तानी के बारे में बताया। परिजन की शिकायत पर वसीम को विक्रोली इलाके से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वसीम के खिलाफ छेड़छाड़ समेत कई आरोप दर्ज हैं जिनकी जांच जारी है। 

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement