Latest News

मुंबई : कोरोना पर मनपा ने भले ही नियंत्रण पा लिया है लेकिन बारिश से जुड़ी बीमारियां उसके लिए चुनौती बनती जा रही है. अगस्त के पहले आठ दिनों में मानसूनी बीमारियों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. मुंबई में मलेरिया के 201, डेंगू के 32, लेप्टोस्पायरोसिस के 15, गैस्ट्रोएंटेराइटिस के 86, हेपेटाइटिस बी के सात और एच1एन1 के पांच मामले सामने आए हैं। मनपा प्रशासन ने लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि जुलाई के बाद से मुंबई में बरसाती बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है. जिसमें डेंगू और मलेरिया सहित बारिश से होने वाली बीमारियां बढ़ रही हैं। जून की तुलना में जुलाई में मानसूनी बीमारियों के मामले लगभग दोगुने हो गए हैं। मनपा के स्वास्थ्य विभाग के  मुताबिक जुलाई से बारिश शुरू होने के कारण कई जगहों पर पानी जमा होने से बीमारी का प्रसार बढ़ गया है। सर्दी, बुखार, सिरदर्द, शरीर दर्द जैसे लक्षण होने पर तुरंत मनपा अस्पतालों अथवा अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement