Latest News

मुंबई, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम पर देर रात ड्रग्स तस्करों के एक गैंग ने जानलेवा हमला किया है। इस हमले में NCB के 5 अधिकारी घायल हुए हैं, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान NCB ने एक करोड़ की ड्रग्स के साथ दो विदेशी तस्करों को दबोच लिया है।
NCB चीफ समीर वानखेड़े ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना के बाद उनकी टीम ने वाशी इलाके में एक अड्डे पर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान NCB टीम पर ड्रग तस्करों ने हमला कर दिया। हालांकि, NCB अधिकारियों ने इस रैकेट के सरगना को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि NCB की टीम पर इसी स्मगलर ने फायरिंग की थी।
मानखुर्द से लेकर वाशी का जंगल बना तस्करों का अड्‌डा
समीर वानखेड़े ने बताया कि मानखुर्द से लेकर वाशी के बीच में जंगल के इलाके में ड्रग्स का बड़ा रैकेट चलता था। शाम के वक्त में इस जगह पर ड्रग्स का बाजार लगता था। NCB ने सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक यह एक अफ्रीकन गैंग है, जो अवैध तरीके में भारत में रहकर ड्रग्स रैकेट चला रहा था।
फायरिंग की आड़ में फरार हुए कुछ तस्कर
हालांकि, हमले की आड़ में कुछ अन्य तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे हैं। उनकी तलाश के लिए एक टीम का गठन किया गया है। फरार हुए आरोपियों के पास भी विदेशी हथियार होने की जानकारी मिली है। इस कार्रवाई में MD, हिरोइन और कोकेन भी कमर्शियल मात्रा में जब्त की गई है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement