Latest News

ठाणे, ठाणे शहर के जिला अस्पताल का रूप-रंग और अंदाज अब बदलनेवाला है। नए अंदाज में यह अस्पताल अब ‘सुपर स्पेशलिटी’ अस्पताल में तब्दील हो जाएगा। यानी अब यहां गंभीर रोगों का इलाज आधुनिक चिकित्सा पद्धति व मशीनों द्वारा संभव हो सकेगा। इससे जिले के लाखों लोगों को इसका लाभ पहुंचेगा।
इस अस्पताल को आधुनिक बनाने में ठाणे जिले के पालकमंत्री और राज्य के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके अथक प्रयास के बाद ही सार्वजनिक आरोग्य विभाग ने ठाणे जिला अस्पताल को आधुनिक बनाने के लिए मंजूरी दे दी है। मंजूरी के बाद अब ठाणे जिला अस्पताल का नवीनीकरण कर उसे आधुनिक बनाया जाएगा। नवीनीकरण होने से इस अस्पताल की क्षमता ३०० बिस्तरों से बढ़कर ९०० बिस्तरों की हो जाएगी। इतना ही नहीं, इसके तहत न्यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, कार्डियोलॉजी, नेप्रâोलॉजी जैसे आधुनिक पद्धति के उपचार का भी समावेश इस जिला अस्पताल में किया जाएगा।
ठाणे जिला सामान्य अस्पताल की वर्तमान क्षमता ३०० बिस्तरों की है। ठाणे और पालघर जिले के लाखों मरीज इलाज के लिए इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। जिले में बढ़ती आबादी और स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए अस्पताल पर मरीजों का भार अधिक पड़ता है, साथ ही यहां कई आधुनिक उपचार उपलब्ध नहीं हैं, जिससे मरीजों को परेशानी होती है। सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को इलाज के लिए मुंबई के अस्पतालों में भेजना पड़ता हैै। इन सभी कारणों को ध्यान में रखकर पालकमंत्री एकनाथ शिंदे लगातार ठाणे जिला अस्पताल को आधुनिक बनाने के लिए प्रयास कर रहे थे। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से २२ सितंबर को उक्त मांग को मान्य करते हुए ठाणे जिला अस्पताल को आधुनिक बनाने की मंजूरी दे दी गई है। आनेवाले समय में ठाणे जिला अस्पताल आधुनिक होगा और ठाणे जिले और पालघर जिले के मरीजों को विशेष आधुनिक उपचार मिल सकेगा।



Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement