Latest News

मुंबई, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी से कुचलकर मारने के विरोध में महाराष्ट्र महाविकास आघाड़ी ने राज्यव्यापी बंद का एलान किया है। जलसंपदा मंत्री जयंत पाटील, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात और सार्वजनिक निर्माण मंत्री एकनाथ शिंदे ने संयुक्त पत्रकार परिषद में यह जानकारी दी। जयंत पाटील ने कहा, ‘हमने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के खिलाफ ११ अक्टूबर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया। वैâबिनेट की बैठक में इस घटना पर खेद भी जताया गया है। वैâबिनेट ने मृतक किसानों को श्रद्धांजलि दी है।
भाजपा भारत में किसानों के प्रति क्रूर है। भाजपा और उसके सत्तारूढ़ राज्य देश के विभिन्न हिस्सों में चल रहे किसान आंदोलन को कुचलने का काम कर रहे हैं। इसका विरोध अत्यंत आवश्यक है, आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। जयंत पाटील ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों पर अत्याचार करनेवाले व्यक्ति को खुला छोड़ दिया है। इसका विरोध करना आवश्यक है इसलिए आगामी ११ अक्टूबर को शिवसेना, राष्ट्रवादी, कांग्रेस के अलावा आघाड़ी के मित्र पक्ष की ओर से बंद का एलान किया गया है।
बंद के दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। एंबुलेंस, दूध और अन्य जरूरी चीजों की गाड़ियों को छोड़कर यह बंद किया जाएगा। यह बंद सरकार के रूप में नहीं होगा। मैं इस बंद का एलान राकांपा प्रदेश अध्यक्ष, बालासाहेब थोरात विधि मंडल नेता के रूप में और एकनाथ शिंदे शिवसेना की ओर से इस बंद की घोषणा कर रहे हैं। पार्टी की ओर से इस बंद का एलान किया जा रहा है।
लखीमपुर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। आज तक किसी ने भी इतना क्रूर अत्याचार नहीं किया। हम सबने एक साथ यह भूमिका ली है और हम सब साथ हैं। यह मानवता के लिए कलंक है। शिवसेना हमेशा किसानों के साथ रही है, इसलिए हम बंद में हिस्सा लेंगे। ऐसा शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement