Latest News

ठाणे,  एक आवासीय इमारत पर आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार को रात करीब आठ बजे हुई जब जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही थी। ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि दिवा कस्बे के गणेश नगर इलाके में एक इमारत पर बिजली गिर गई। इसमें प्रभाकर गोविंद अम्ब्रे गंभीर रूप से झुलस गए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अम्ब्रे को छत्रपति शिवाजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement