Latest News

मुंबई :  महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने लोकसभा चुनाव को चलते मुंबई के 217 घरों के लिए लॉटरी की तारीख को जून में कर दिया है। साथ ही, अब घरों के लिए 24 मई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इन घरों के लिए अब मुंबईकरों को एक महीने से अधिक का समय मिला है। म्हाडा के 217 घरों के लिए 7 मार्च से आवेदन शुरू है। इसके तीन बाद लोकसभा चुनाव का ऐलान हुआ। इसके बाद से लॉटरी की तारीख बढ़ाए जाने की कयास लग रहा था। इस संबंध में अधिकारियों ने अनौपचारिक बातचीत में तारीख को आगे बढ़ाए जाने की बात कही थी, लेकिन म्हाडा की तरफ से अब अधिकारिक घोषणा हो चुकी है।  अब म्हाडा के 217 घरों के लिए 24 मई तक आवेदन और अमानत राशि (डिपॉजिट मनी) भरा जा सकेगा। 28 मई को सभी आवेदकों की सूची जारी होगी। 30 मई को अंतिम सूची जारी करने के बाद 2 जून को लॉटरी निकाली जाएगी। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement