Latest News

मुंबई: वडाला टीटी स्थित लोढ़ा जंक्शन पर रात करीब 8:30 बजे पीछे से आ रही अनियंत्रित BEST बस ने अर्टिगा और क्रेटा कार को टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग घायल हुए, जिनमें अर्टिगा का चालक गंभीर रूप से जख्मी है। सभी घायलों को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिग्नल पर खड़ी थीं दोनों कारें

मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे लोढ़ा जंक्शन पर एक BEST बस सिग्नल के पास खड़ी थी। उसके पीछे अर्टिगा और क्रेटा कार भी रुकी हुई थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी BEST बस अनियंत्रित हो गई और उसने दोनों कारों को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अर्टिगा चालक को गंभीर चोट

दुर्घटना में अर्टिगा कार के चालक के पैर में गंभीर चोट आई है। कार में सवार तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें लगीं। वहीं, क्रेटा में सवार एक पुरुष और एक महिला भी घायल हुए हैं।

हादसे में घायल सभी छह लोगों को तत्काल उपचार के लिए सायन अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाया गया, ताकि जंक्शन पर यातायात सामान्य किया जा सके।

पुलिस जुटा रही हादसे की जानकारी

डीसीपी जोन-4 का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे डीसीपी महेंद्र पंडित ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। दुर्घटना के कारणों और BEST बस के अनियंत्रित होने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement