घनसोली से ऐरोली तक पाम बीच रोड का होगा विस्तार
नई मुंबई, नई मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट शुरू होने से मुंबई से नई मुंबई में आनेवाले वाहनों की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में मुंबई, ठाणे से नई मुंबई की कनेक्टिविटी आसान करने के लिए पाम बीच रोड का विस्तार किया जा रहा है। इससे नई मुंबई शहर का विकास भी और तेजी के साथ होगा। राज्य सरकार और सिडको के माध्यम से नई मुंबई मनपा ने घनसोली से ऐरोली तक पाम बीच रोड का विस्तार करनेवाली है। सड़क में विस्तार में आर्थिक सहयोग करने का निर्णय सिडको ने लिया है। इस निर्णय के अनुसार १२५ करोड़ रुपए का सहयोग सिडको द्वारा किया जाएगा।
बेलापुर से घनसोली होते हुए ऐरोली से मुंबई और
ठाणे को जोड़ने की पुरानी योजना बनाई गई थी। इसके बाद बेलापुर से वाशी तक
पाम बीच रोड बनाने का काम २००४ में शुरू किया गया था। इसके के कारण
सायन-पनवेल रोड पर वाशी से बेलापुर के बीच ट्रैफिक काफी कम हुआ। यह रोड
बनाने के बाद नई मुंबई मनपा को हस्तांतरित कर दिया गया था। इस रोड की
देखभाल अभी नई मुंबई मनपा कर रही है। इसके बाद अब वाशी से ऐरोली तक पाम बीच
रोड का विस्तार करना बाकी था। इसका विस्तार होने से पाम बीच रोड से
जानेवाले वाहनचालक को सीधे ऐरोली-मुलुंड ब्रिज पर पहुंच सकेंगे।
पाम
बीच रोड का विस्तार ऐरोली तक होने से नई मुंबई एयरपोर्ट को रीजनल
कनेक्टिविटी मिल सकेगी। मुंबई या ठाणे से नई मुंबई के किसी भी परिसर में
जानेवाले लोगों को ट्रैफिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए पाम
बीच रोड को ऐरोली तक विस्तार करने के लिए सिडको द्वारा भी आर्थिक सहयोग
करने का निर्णय लिया गया है। उसके अनुसार इसके विस्तार में होनेवाले कुल
खर्च का ५० प्रतिशत खर्च सिडको द्वारा किया जाएगा। उसके अनुसार इस सड़क के
निर्माण में होने २५० करोड़ खर्च में से १२५ करोड़ सिडको देगी।