Latest News

मुंबई, शहर में वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ी है। इस जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने १६ नए ट्रैफिक डिविजन बनाकर काम शुरू कर दिया है। इससे मुंबई में अब ३४ से बढ़कर ५० ट्रैफिक डिविजन हो गए हैं। बता दें कि मुंबई शहर में ३४ ट्रैफिक डिविजन थे। इसमें करीब २ हजार ८०० पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शहर के ३८ लाख से अधिक वाहनों और ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने का काम करते थे। अब ये ट्रैफिक डिविजन बढ़कर ५० हो चुके हैं।
मुंबई के पूर्व संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) यशस्वी यादव ने वर्ष २०२० में भीड़भाड़ वाले इलाके को देखते हुए मुंबई शहर में पांच ट्रैफिक डिविजन बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था जिसमें समता नगर, एमआईडीसी, एंटॉप हिल, कांजुरमार्ग और ओशिवरा शामिल था। इस प्रस्ताव को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने पांच की जगह शहर में १६ नए ट्रैफिक डिविजन बढ़ा दिए हैं और लगभग सभी डिविजन ने काम करना शुरू भी कर दिया है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त राजवर्धन सिन्हा की मानें तो मुंबई शहर में ट्रैफिक एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। पिछले कुछ सालों में गाड़ियों की लगातार बढ़ती संख्या ने इसका और बुरा हाल कर दिया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों को देखते हुए १६ नए ट्रैफिक डिविजन शुरू किए गए हैं। इससे शहर को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर बढ़नेवाले बोझ भी कम होंगे। मुलुंड ट्रैफिक के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर शिंदे की मानें तो पिछले कुछ सालों में ट्रैफिक विभाग ने काफी तरक्की की है। डिविजन बढ़े हैं और हमारे कार्यक्षेत्र कम हुए हैं। इससे काम में कुछ राहत जरूर मिलीr है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement