भाजपा का पर्याय चाहता है आम आदमी - शरद पवार
मुंबई, ‘देश में भाजपा का विकल्प बनाने की राकांपा कोशिश कर रही है।’ यह वक्तव्य राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने दिल्ली में दिया। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी भाजपा का विकल्प चाहता है, राकांपा उस दिशा में प्रयास कर रही है। दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष योगानंद शास्त्री के कल शरद पवार की उपस्थिति में राष्ट्रवादी कांग्रेस में प्रवेश के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस संदर्भ में शरद पवार ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि दिल्ली शहर में राष्ट्रवादी कांग्रेस का संगठन नहीं है इसलिए हमें यहां अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। कई राज्यों में हमारे साथी दल संगठन बनाने का प्रयत्न कर रहे हैं। यहां हमारे साथ काम करने के लिए अनेक लोग हैं लेकिन हम देश की राजधानी में पार्टी की स्थिति में सुधार के लिए कई लोगों के साथ चर्चा कर रहे थे। पिछले कुछ दिनों से हम शास्त्री जी से चर्चा कर रहे थे कि उन्हें दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। मुझे खुशी है कि उन्होंने हमारा अनुरोध स्वीकार कर लिया। सिर्फ वे ही नहीं, बल्कि उनके साथियों ने भी राकांपा में काम करने की तत्परता दिखाई। आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में मैं इन सबका स्वागत करता हूं, ऐसा पवार ने कहा। आनेवाले दिनों में देश के कुछ राज्यों में चुनाव होने हैं इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी है।