मुंबई सेंट्रल में शुरू हुआ पॉड होटल
मुंबई, आईआरसीटीसी ने जापान की तर्ज पर यह होटल कल से शुरू किया है। मुंबई सेंट्रल टर्मिनस की पहली मंजिल पर स्थित इस पॉड होटल में कुल ४८ कमरे हैं। इन कमरों की लंबाई ७ फीट, चौड़ाई और ऊंचाई ४ फीट है। लोगों को ये पॉड १२ घंटे से २४ घंटे के लिए उपलब्ध होंगे। यहां पर पॉड कमरे की ४ वैâटिगरी है। इनमें ३० पॉड कमरे क्लासिक, ७ पॉड कमरे महिलाओं के लिए, १० पॉड कमरे निजी और एक पॉड दिव्यांग के लिए आरक्षित किया गया है। पॉड कमरे का किराया १२ घंटे के लिए रु.९९९ और २४ घंटे के लिए रु.१९९९ होगा।
हिंदुस्थान के लिए पॉड होटल नया है, लेकिन जापान, रशिया, यूएस, यूके, निदरलैंड, सिंगापुर और मलेशिया जैसे देशों में बड़े पैमाने पर पॉड होटल हैं। यात्रियों को कम पैसे में नए शहर में रहने की सुविधाएं मुहैया करने के लिए बनाए गए छोटे-छोटे कमरों के होटल को पॉड होटल कहते हैं। इसके छोटे साइज के चलते इसे वैâप्सूल होटल भी कहा जाता है। आम तौर पर यह एक पलंग के साइज का कमरा होता है, जिसमें यात्रियों को और भी अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। कॉमन क्षेत्र में लोगों के बैठने के लिए स्थान बनाया जाएगा। यहां पर सफाई का विषेश ध्यान रहेगा। पॉड होटल के कमरों में बॉथरूम नहीं होगा। कमरे में सेटेलाइट टीवी, कंप्लीमेंट्री वाईफाई, कमरे के बाहर बैगेज लॉकर, पावर सॉकेट, यूएसबी कोड आदि सुविधाएं होंगी। ओपन टेंडर के आधार पर ९ साल के लिए पीओडी कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम की स्थापना, संचालन और प्रबंधन का ठेका दिया गया है। यह साइट मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर स्टेशन बिल्डिंग की पहली मंजिल पर स्थित है। पॉड कमरे मेकेनाइन फर्श के साथ लगभग ३००० वर्ग फुट के क्षेत्र में पैâले हैं।