लापता बच्चियों को खोजने महाराष्ट्र सरकार ने मुस्कान अभियान की शुरुवात
महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने गुरुवार को विधान परिषद में कहा कि मुंबई में पांच हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और सात हजार अन्य सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम प्रगति पर है।पिछले छह महीनों में मुंबई से 534 लड़कियों के लापता होने का मुद्दा शिवसेना की मनीषा कायंडे ने उठाया था, जिसका जवाब श्री पाटिल दे रहे थे। MBBS छात्रा सदिच्छा साने के लापता होने की गहन जांच चालू
श्री पाटिल ने कहा कि लापता बच्चियों को खोजने के लिए सरकार मुस्कान अभियान जैसे विभिन्न उपायों को लागू कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया इस मुद्दे पर कई पहल कर रहा है और साइबर विभाग उनके साथ संचार बढ़कर इस अभियान का विस्तार करने में उनकी मदद करेगा।
श्री पाटिल ने कहा कि पालघर जिले से एमबीबीएस की छात्रा सदिच्छा साने के लापता होने की गहन जांच चल रही है, लेकिन उप सभापति नीलम गोरहे के निर्देशानुसार जांच अपराध शाखा पुलिस को सौंपी जाएगी।