Latest News

   शिवसेना के कार्यकर्ता इन विधायकों के दफ्तरों के बाहर से उनके पोस्टर और बैनर हटा रहे हैं. इस बीच महाराष्ट्र में, खासकर मुंबई में पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है. पुलिस को सूचना मिली है कि भारी संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर सकते हैं. इससे पहले शिवसेना के जिला स्तर के अध्यक्षों के साथ हुई बैठक में उद्धव ठाकरे ने कहा था कि एकनाथ शिंदे ने पार्टी को धोखा दिया है, जबकि पार्टी ने उन्हें सबकुछ दिया.

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवसेना के बागी विधायक दिलीप लांडे के मुंबई स्थित ऑफिस के बाहर लगे उनके पोस्टर्स पर स्याही फेंकी गई. साथ ही साथ शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने बैनर में लगी उनकी तस्वीरों को भी फाड़ दिया.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement