Latest News

  मिल रही जानकारी के अनुसार, शिंदे मंत्रिमंडल में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को जगह दी जा सकती है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के किसी विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो ये महाराष्ट्र की सियासत में नया समीकरण होगा। सियासी गलियारे में ऐसी चर्चा चल रही है कि राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को मंत्री बनाया जा सकता है। अमित ठाकरे यदि मंत्रीपद कबूल करते हैं तो उन्हें विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना पड़ेगा।

हालांकि इससे पहले राज ठाकरे इन खबरों को खारिज कर चुके हैं। राज ठाकरे ने इस बात की खबर देते हुए कहा है कि ऐसा कुछ नहीं है। देवेंद्र फडणवीस राज ठाकरे की प्रशंसा कर चुके हैं। राज ठाकरे ने भी देवेंद्र फडणवीस को प्रदेश के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने के लिए शुभकामनाएं दी थी। बता दें कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार को राज ठाकरे ने अपना समर्थन दिया है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement