Latest News

  महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज पर विवादित टिप्पणी को लेकर एकनाथ शिंदे सरकार और राज्यपाल बीएस कोश्यारी के खिलाफ महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (MVA) ने मुंबई में रैली निकाली. एनसीपी नेता दिलीप वाल्से पाटिल ने कहा, "छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ सावित्रीबाई फुले और अन्य महानुभावों के खिलाफ कुछ भी कहा जाए तो महाराष्ट्र की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी. शिंदे सरकार को हमारा संदेश है कि उन्हें राज्य के इतिहास को बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.वहीं, शिंदे सरकार के खिलाफ एमवीए में कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि कुछ प्रमुख परियोजनाओं को महाराष्ट्र से हटाकर गुजरात को दे दिया गया और वहां भाजपा ने चुनाव जीता. महाराष्ट्र की जनता अपने वोट से भाजपा को कड़ा संदेश देगी.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement