Latest News

मुंबई  : महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव गुरुवार यानी आज 15 जनवरी को सुबह 7.30 बजे से मतदान शुरू हो गया है. कुल 2,869 सीटों के लिए है.चुनावी मैदान में कुल 15,908 उम्मीदवार हैं, जिसके चलते राज्यभर में 3 करोड़ 48 लाख 79 हजार 337 मतदाताओं के लिए 39,092 मतदान केंद्रों की व्यवस्था की गई है. इसी के चलते वोटिंग शुरू होने के बाद आम जनता के अलावा बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं.

अक्षय कुमार के बाद वाइफ ट्विंकल खन्ना ने भी दिया वोट

वोट देने आए अक्षय कुमार के बाद उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना भी अपना वोट कास्ट करने पहुंचीं, जिसका वीडियो सामने आया है. इसके अलावा वरसोवा में एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने भी वोट कास्ट किया.

वोट देने के बाद अक्षय कुमार ने कहा- रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है

मुंबई में वोट देने वाले सेलेब्रिटिज की लिस्ट में अक्षय कुमार नंबर वन रहे, जिन्होंने वोट देने के बाद कहा, "आज BMC के लिए वोटिंग हो रही है. मुंबईकर होने के नाते, आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है. मैं मुंबई के सभी लोगों से अपील करता हूं कि बड़ी संख्या में बाहर निकलें और वोट डालें. अगर हमें मुंबई का असली हीरो बनना है, तो डायलॉगबाजी नहीं करनी चाहिए, बल्कि बाहर निकलकर वोट डालना चाहिए."

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement