Latest News

कल्याण : कल्याण पुलिस ने मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा करते हुए शुक्रवार को बताया कि उसने लगभग 34.18 करोड़ रुपए मूल्य की 9.7 किग्रा हेरोइन बरामद की है और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में एक कुख्यात अंतरराज्यीय आपूर्तिकर्ता भी शामिल है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय जाधव ने बताया कि कल्याण की 'एंटी-नार्कोटिक्स एक्शन टीम' ने इस ऑपरेशन के दौरान कई छापेमारी की और यह सिलसिला कई सप्ताह चला। पुलिस के अनुसार, एक अप्रैल को उपनिरीक्षक अनिल गायकवाड़ के नेतृत्व में एक टीम ने शाहपुर निवासी कासिम अब्दुल सत्तार वसईकर (38) और कृष्ण नागप्पा हलेमानी (36) को सांगलेवाड़ी मार्ग पर रोका।

उनके पीठ पर लादने वाले बैग की तलाशी में 9.2 किग्रा हेरोइन और नकदी बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि वसईकर के घर की तलाशी में अतिरिक्त 531.69 ग्राम हेरोइन भी मिली। उन्होंने बताया कि अगले चरण में मिले सुरागों के आधार पर पांच अप्रैल को मुंबई से गणेशन पुथुस्वामी जंगमार उर्फ़ अन्ना (71) को गिरफ्तार किया गया, और छह अप्रैल को कल्याण से सद्दाम गफुर शेख (32) को पकड़ा गया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अतुल झेंडे ने बताया कि सबसे बड़ा सफलता 21 मई को तब मिली, जब मादक पदार्थ रोधी दस्ते ने नासिक जिले के इगतपुरी से गिरोह के सरगना और मुख्य आपूर्तिकर्ता अमजद यूसुफ पठान (47) को गिरफ्तार किया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement