Latest News

मुंबई : मुंबई में सस्ते और किफायती घर का सपना दिखाकर एक प्रॉपर्टी एजेंट द्वारा 29.50 लाख रुपए की कथित ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस धोखाधड़ी के कारण 51 वर्षीय तकनीशियन प्रमोद पाटिल न केवल अपनी जीवनभर की जमा पूंजी गंवा बैठे, बल्कि अपना घर बेचने के बाद अब पत्नी और दो बेटियों के साथ किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं। मामले में भोईवाड़ा पुलिस ने आरोपी प्रॉपर्टी एजेंट अनिल अरुण माने के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार प्रमोद पाटिल निजी कंपनी में में तकन तकनीशियन के रूप में काम करते हैं और रोजाना नालासोपारा से रबाले तक करीब तीन घंटे का सफर तय करते थे। लंबे सफर से परेशान होकर उन्होंने कार्यस्थल के करीब घर खरीदने का फैसला किया। वर्ष 2024 में उन्होंने नालासोपारा स्थित अपना फ्लैट बेच

दिया और नए घर की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान एक परिचित के माध्यम से उनकी मुलाकात दादर पूर्व स्थित प्रॉपर्टी एजेंट अनिल माने से हुई। माने ने दावा किया कि वह दादर ईस्ट की बॉम्बे डाइंग मिल कॉलोनी में MHADA का फ्लैट दिला सकता है। उसने पाटिल को एक फ्लैट भी दिखाया और 42.50 लाख रुपये में सौदा तय किया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement