Latest News

मुंबई ; मुंबई में एक पुलिसकर्मी ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के पास एक व्यस्त सड़क पर बड़ा चाकू लहराकर राहगीरों को कथित रूप से धमका रहे एक व्यक्ति को तुरंत काबू कर लिया और उसके हाथ से हथियार छीन लिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम उस समय हुई, जब हथियारबंद व्यक्ति चिल्लाते हुए भीड़ और अपने साथ मौजूद एक महिला की ओर बढ़ने लगा। 

पुलिस के अनुसार, तारदेव की ‘एलए-2’ इकाई से जुड़े और फिलहाल पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर तैनात कांस्टेबल विशाल यशवंत गाडे काम पर जा रहे थे तभी उन्होंने हथियारबंद व्यक्ति को हंगामा करते देखा। अधिकारी ने बताया कि गाडे ने पीछे से उस व्यक्ति के पास पहुंचकर उसे तुरंत काबू कर लिया और एक राहगीर की मदद से उसके हाथ से बड़ा चाकू छीन लिया। 

उन्होंने बताया कि आरोपी और जब्त हथियार को घटनास्थल पर मौजूद माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग पुलिस थाने के कर्मियों तथा गश्ती दल के हवाले कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि महिला को सुरक्षित बचा लिया गया और सतर्क पुलिसकर्मी की तत्परता से एक बड़ी घटना टल गई।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement