Latest News

मुंबई :  मुंबई में कांदिवली वेस्ट स्थित एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग में पार्किंग के दौरान दो अलग-अलग हाउसिंग सोसायटियों में हैरान कर देने वाले हादसे सामने आए हैं। इन घटनाओं में दो कारें ऊंचाई से नीचे गिर गईं, हालांकि गनीमत यह रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

मुंबई के चारकोप इलाके की एक हाउसिंग सोसायटी में एक गंभीर हादसा हुआ, जहां एक कार करीब 25 फीट गहरे पार्किंग लिफ्ट शाफ्ट में जा गिरी।

कार चालक को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि पार्किंग प्लेटफॉर्म दूसरी मंजिल पर मौजूद नहीं है। इसी गलतफहमी में उसने कार को सीधे खुले शाफ्ट में आगे बढ़ा दिया।नतीजतन, कार दो मंजिल नीचे जा गिरी। इस हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

मेडिकल उपचार के बाद अब चालक की हालत स्थिर है। यह हादसा कैसे हुआ और इसके पीछे क्या कारण थे, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement