ब्लाइंड एसोसिएशन के सदस्यों संग मी चैरिटेबल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
मुंबई : जोगेश्वरी में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर (मी चैरिटेबल ट्रस्ट)की ओर से एक विशेष और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के प्रतिनिधि जावेद और नजमा देवलकर के नेतृत्व में ब्लाइंड एसोसिएशन के सदस्यों के साथ यह राष्ट्रीय पर्व बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया।
इस कार्यक्रम सभी हैंडिकैप्ड और ब्लाइंड लोगों को नाश्ता और खाना दिया गया साथ ही उपहार भी दिया गया जावेद देवूलकर और उनके साथियों का मुख्य उद्देश्य समाज के मुख्यधारा से जुड़े हर वर्ग के साथ मिलकर आजादी की खुशी को साझा करना था। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने देशभक्ति के गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ देश के शहीदों को याद किया।
इस विशेष अवसर पर एमई चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख साथी हामिद भाई और जफर भाई हाफिज शाह तारीख भाई मौजूद रहे। साथ ही, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वार्ड अध्यक्ष निसार शेख, दिनेश जाधव ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर अपना समर्थन जताया। इनके अलावा जमीला, शमा, साइमन, फरीन, हिना, मुन्नी बैग और शबीना जैसी प्रमुख मेंबरों ने भी इस जश्न का हिस्सा बनीं।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और ब्लाइंड एसोसिएशन के सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया और समाज में एकजुटता व सेवा भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।