Latest News

ठाणे : कासरवडवली फ्लाईओवर बंद होने से क्षेत्र में यातायात की समस्या बढ़ गई है। पुल में दरारें और एक खंभे के क्षतिग्रस्त होने के बाद एमएमआरडीए ने 16 सितंबर से इसे अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। शुक्रवार को फ्लाईओवर के आस-पास वाहनों की लंबी कतारें लगीं। सुबह और शाम जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। फ्लाईओवर बंद होने से घोड़बंदर, कासरवडवली और आनंदनगर की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव वैकल्पिक मार्गों पर बढ़ गया है।

पुराने कासरवडवली पुलिस स्टेशन के सामने फ्लाईओवर के नीचे वाली सड़क पर भी वाहनों की कतार लग रही है। बड़े वाहनों के कारण छोटे वाहन भी जाम में फंस रहे हैं। फिलहाल एमएमआरडीए के विशेषज्ञ पुल का तकनीकी निरीक्षण कर रहे हैं। जांच के लिए कुछ हिस्सों की पहली परत हटाई गई है। अधिकारियों के अनुसार, निरीक्षण पूरा होने के बाद आगे की कार्रवाई और मरम्मत का निर्णय लिया जाएगा। ठाणे से कासरवडवली तक बने इस फ्लाईओवर में दो लेन हैं।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement