Latest News

कल्याण : कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका ने सड़क मरम्मत और गड्ढे भरने के काम में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की है। डोंबिवली विभाग के फ प्रभाग में सड़क मरम्मत का काम करने वाली भारत उद्योग लिमिटेड को महानगरपालिका ने एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। साथ ही संबंधित ठेकेदार से काम भी वापस ले लिया गया है। महानगरपालिका की ओर से पावसाळे के दौरान विभिन्न प्रभागों में सड़कों पर गड्ढे भरने और सड़क मरम्मत के लिए अलग-अलग ठेकेदारों की नियुक्ति की गई थी। गणेशोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था नागरिकों की सुविधा को ध्यान में और रखते हुए सभी प्रमुख सड़कों को डांबरीकरण के जरिए सुचारु स्थिति में रखने के निर्देश ठेकेदारों को दिए गए थे।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement