Latest News

अपनी ऐक्टिंग के दम पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली ऐक्ट्रेस काजोल को बॉलिवुड में दो दशक से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है। इतने सालों में काजोल ने सिर्फ अपने करियर के उतार-चढ़ाव देखे बल्कि बॉलिवुड में आए बदलाव भी करीब से महसूस किए। काजोल का बैकग्राउंड भले ही फिल्मी रहा। भले ही उन्हें ऐक्टिंग विरासत में मिली, लेकिन फिल्मी दुनिया में उनके दिन काफी संघर्ष भरे रहे। हाल ही में काजोल ने अपनी एक पुरानी सुपरहिट फिल्म 'इश्क' का शूटिंग के दौरान का एक फोटो शेयर किया। इस फोटो में काजोल टच-अप लेती नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ काजोल ने संघर्ष के उन दिनों को याद करते हुए लिखा, 'इश्क के वक्त की फोटो है..बड़े-बड़े फोन, पूरे दिन सेट पर ही बैठे रहते थे क्योंकि हमारे पास उन दिनों कोई वैनिटी वैन नहीं होती थी..और रूम इतनी दूर होते थे कि बार-बार जाकर वापस नहीं आया जा सकता था। इसके बावजूद हम 14-14 घंटे काम करते थे, फिर चाहे बारिश आए या धूप। और हम सभी अच्छे दिखते थे। क्या 90 के दशक में काम कर चुके लोग इस बात से सहमत हैं।' इस पोस्ट में काजोल ने 'इश्क' फिल्म के को-स्टार्स अजय देवगन, जूही चावला और आमिर खान को भी टैग किया। साथ में उन्होंने शाहरुख खान को भी टैग किया। शाहरुख के साथ काजोल ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में काम किया था जो 90 के दशक में ही रिलीज हुई थी। बात करें काजोल की आने वाली फिल्मों की, तो वह जल्द ही अपने पति अजय देवगन के साथ फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में नजर आएंगी। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी। इससे पहले वह शाहरुख स्टारर 'जीरो' में गेस्ट अपियरेंस में नजर आईं। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement