दूध बन रहा है जहर, दूध में मिल रहा है पारा और सीसा
मुंबई : दूध पीना सेहत के लिए लाभदायक है। पर सावधान! यह खतरनाक हो सकता है, ऐसा इसलिए क्योंकि मुंबई शहर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण ने भैंस के दूध को लगभग जहर में तब्दील कर दिया हैं। परेल स्थित बॉम्बे वेटरनरी कॉलेज के शोधकर्ताओं द्वारा मुंबई, ठाणे, भिवंडी के तबेलों में जाकर भैसों के दूध और पानी के नमूनों की जांच की गई। जिसमें ये जहर वाली बात सामने आई।
मुंबई में बिकनेवाले तबेले के दूध जानलेवा हैं। इनमें खतरनाक तत्व पाए गए हैं। परेल स्थित बॉम्बे वेटरनरी कॉलेज के शोधकर्ताओं ने मुंबई के कई तबेलों के दूध की जांच की है। जांच में यह पाया गया कि उक्त ताजा दूध में मनुष्य के लिए जानलेवा साबित होनेवाले सीसा (लीड) और पारा (मरक्यूरी) की मात्रा विश्व स्वास्थ्य संघठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा निर्धारित मानक से अधिक पाया गया है। खासकर बोरीवली और भिवंडी के तबेलों से लिए गए दूध के नमूनों में धातुओं का प्रमाण अधिक पाया गया। डॉक्टरों की मानें तो यह आगे चलकर लोगों के अंगों को निष्क्रिय कर देंगे।