कनाडा के मोस्टवांटेड ने फेसबुक पर बताया अपना अड्डा
कनाडा के एक मोस्टवांडेट भगौड़े अपराधी ने आखिर अपना पता पुलिस को बता ही दिया। उसने फेसबुक पर अपने अड्डे की जानकारी दी और पुलिस ने पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जेसी डीन कोवाल्चुक पश्चिमी ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में 2015 के तीन आपराधिक मामलों में जमानत उल्लंघन का दोषी था। जेसी ने उक्त मामलों को चला रहे कामलूप्स के एक स्थानीय टीवी चैनल की वेबसाइट पर अपनी तस्वीर देखी। इसके बाद उसने फेसबुक पर टीवी शो के निर्माता टॉन्ट को संदेश भेजा और अपना पता बताया। उसने लिखा कि वह एल्बेर्टा प्रांत की राजधानी एडमॉन्टन में है। इसके बाद पुलिस को उसका पता बातया गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जेसी इस जगह पर पिछले तीन साल से रह रहा था। पुलिस कॉपोरल जोडी शेल्की ने कहा कि हम बेहद खुश हैं कि जेसी ने खुद अपना पता बाताया और अब वह हमारी गिरफ्त में है। अब उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.