Latest News

नोएडा के थाना फेज थ्री क्षेत्र स्थित पॉश सोसाइटी में ११ साल की मासूम के साथ एनटीपीसी में तैनात इंजीनियर ने दुष्कर्म किया। आरोपी इंजीनियर बच्ची के पिता का सबसे करीबी दोस्त था। बच्ची ने घटना की जानकारी अपने स्कूल में टीचर को दी थी।

इसके बाद पुलिस ने रेप व पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले एक साल की मासूम का यौन उत्पीड़न कर रहा था। 

बच्ची नोएडा के नामी स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। छात्रा के पिता दिल्ली की एक निजी कंपनी में प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। वह सेक्टर-७० स्थित सोसाइटी में परिवार के साथ रहते हैं। इसी सोसाइटी में ४५ वर्षीय अखिल गुप्ता भी परिवार के साथ रहते हैं। अखिल गुप्ता एनटीपीसी में इंजीनियर हैं। छात्रा के पिता और अखिल की गहरी दोस्ती थी।

अखिल प्रतिदिन शाम को अपने १२ वर्षीय बेटे को पढ़ाता था। इस दौरान वह दोस्त को फोन कर बच्ची को अपनी बेटी बताते हुए पढ़ाने के लिए अपने पास बुला लेता था। इसके बाद आरोपी बच्ची को अलग कमरे में पढ़ाता था जबकि अपने बेटे पढ़ने के लिए दूसरे कमरे में बैठा देता था। दरवाजा लगाकर बच्ची के निजी अंगों से छेड़छाड़ करता था।  बच्ची के रोने पर उसके साथ मारपीट करता था। बीते शनिवार को आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement