Latest News

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के लिए इंग्लैंड पहुंची टीम इंडिया मंगलवार को बांग्लादेश के साथ अपना दूसरा और आखिरी प्रैक्टिस मैच खेलेगी। इस मैच से पहले भारतीय खेमे के लिए कुछ खुशखबरी भी आई है। दरअसल, इंजरी से जूझ रहे ऑल राउंडर विजय शंकर और मिडिल ऑर्डर बैट्समैन केदार जाधव फिट हैं और बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में खेलेंगे। दोनों को कार्डिफ में नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए देखा गया। बता दें कि भारत को अपने पहले अभ्यास मैच में न्यू जीलैंड के हाथों 6 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। पहले मैच में केदार और शंकर दोनों ही नहीं खेले थे। चेन्नै सुपरकिंग्स के लिए खेलनेवाले केदार जाधव को आईपीएल के दौरान कंधे में चोट लगी थी। वहीं विजय शंकर को प्रैक्टिस सेशन के दौरान खलील अहमद की गेंद लग गई थी। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले अपने दूसरे और अंतिम अभ्यास मैच में भारत वापसी करके अपने हर विभाग को चाक चौबंद करने की कोशिश करेगा। खिताब के प्रबल दावेदार भारत की इंग्लैंड पहुंचने पर शुरुआत अनुकूल नहीं रही और उसे ओवल में पहले अभ्यास मैच में न्यू जीलैंड से हार मिली। भले ही पूर्व भारतीय खिलाड़ी कह चुके हैं कि वह हार चिंता का विषय नहीं है लेकिन फिर भी टीम विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 जून को होने वाले पहले मैच से पूर्व अपना मनोबल बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। 

भारत- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी 

बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), अबू जैद, लिटन दास (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, मोहम्मद मिथुन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोसद्देक हुसैन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मुस्ताफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार, तमीम इकबाल। (मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा) 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement