Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र में शुक्रवार को देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल में मामूली फेरबदल किया गया। शिक्षा और सांस्कृतिक मंत्री विनोद तावडे को संसदीय कार्य मंत्री का कामकाज भी सौंपा गया है। इसी तरह जयकुमार रावल को पर्यटन मंत्रालय के अलावा खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय दिया गया है। ये दोनों मंत्रालय गिरीश बापट के सांसद चुने के बाद इस्तीफा देने के कारण खाली हुए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसकी घोषणा की। पुणे जिले के प्रभारी मंत्री अब चंद्रकांत पाटील होंगे और गिरीश महाजन नासिक जिले के प्रभारी मंत्री होंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री दिल्ली गए थे। वहां उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी। दिल्ली से लौटने के बाद फडणवीस ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल में फेरबदल का ऐलान किया। कहा जा रहा है कि अमित शाह के करीबी चंद्रकांत पाटील को पुणे जिले का प्रभारी मंत्री बनाकर पश्चिम महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी को चुनौती देने का दांव खेला गया है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement