टोल के कैमरे से पकड़ी गई GST की चोरी, कारोबारी को चुकाने पड़े 26 लाख रुपए
जीएसटी चोरी कर माल परिवहन करने वाले एक कारोबारी की जालसाजी टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पकड़ी गई। कैमरे में कैद तस्वीर के सामने कारोबारी की चाल नहीं चली। उसे जीएसटी और मंडी समिति कर चोरी करने के जुर्म में करीब 26 लाख रुपये चुकाने पड़े।
इसके बाद ही कारोबारी एक करोड़ कीमत का मैंथा ऑयल छुड़ाकर दिल्ली ले जा सका। घटना नौ और 10 जून की रात करीब दो बजे की है। वाणिज्य कर (राज्य जीएसटी) और मंडी समिति को मुखबिर ने सूचना दी कि संभल से दिल्ली के लिए एक करोड़ का मेंथा तेल ट्रक में लाया जा रहा है और माल परिवहन का कोई कागजात नहीं है।
सूचना पर जीएसटी की सचल दल की दो टीम और मंडी समिति की टीम मसूरी क्षेत्र में सक्रिय हो गई। ट्रक के ईस्टर्न पेरिफेरेल एक्सप्रेस वे पर चढ़ते ही पीछा करना शुरू किया गया।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.