वाराणसी: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की छात्रा (मनीषा कुमारी) ने रविवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने टीबी की बीमारी से परेशान होकर जान देने की बात लिखी है. बिहार के जमुई की मूल निवासी मनीषा 2017 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में जूनियर रेजिडेंट-1 के रूप में शामिल हुई थी. मनीषा को बीएचयू कैंपस के लेडी डॉक्‍टर हॉस्‍टल का कमरा नंबर 41 आवंटित किया गया था. नेत्र विज्ञान विभाग में जूनियर रेजिडेंट मनीषा कुमारी के पास से जो सुसाइड नोट मिला है, उसने लिखा है कि वह टीबी की बीमारी से परेशान होने के चलते यह कदम उठा रही है. रविवार को जब मनीषा का रूम नहीं खुला तो पास के कमरे में रहने वाली छात्राओं ने दरवाजा खटखटाया. कोई जवाब न मिलने के बाद छात्राओं ने वॉर्डन और प्रोक्टर को इसकी सूचना दी. जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो मनीषा का शव पंखे से लटका हुआ था. पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. छात्रा के परिजनों को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है. हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement