एलईडी चमकेगी पुलिस के कंधों पर
मुंबई : पुलिस को दिन और रात कार्य करना पड़ता है। ऐसे में रात के समय दूर से ही पुलिस की पहचान हो इसलिए लोनावला पुलिस ने एक नया उपाय खोजा है। पुणे की लोनावला के पुलिसकर्मियों के कंधों पर अब एलईडी लाइट चमकेगी। ड्यूटी पर तैनात पुलिस के लिए यह बड़ा उपयोगी साबित होगा। लोनावला में बड़े पैमाने पर फॉग और मूसलाधार बारिश होती है, ऐसी जगहों पर रात के समय एलईडी लाइट का अच्छा उपयोग हो सकता है।
बता दें कि रात के समय अक्सर धुंध के कारण चौक पर तैनात पुलिसकर्मी नहीं दिखाई देते हैं, ऐसे समय में उनके साथ हादसे होने की संभावना बनी रहती है। सुरक्षा के लिहाज से उनके कंधों पर एलईडी इंडिकेटर लगाने की अनोखी पहल पुणे में की गई है। इस चमकनेवाली एलईडी से पुलिसकर्मियों की सुरक्षा तो होगी ही साथ ही धुंध का फायदा उठाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देनेवालों पर पुलिस भय भी बना रहेगा।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.