Latest News

भिवंडी : नामचीन रेडीमेड कंपनी के कपड़े के गोदाम में घुसकर २५ लाख रुपए की जींस व टी शर्ट की चोरी करनेवाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। उक्त गिरोह के पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से १० लाख का कपड़ा बरामद किया है। जबकि अन्य की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।
पुलिस के अनुसार भिवंडी तालुका के वाशेरे गांव में अंतरिक्ष कंपनी का जींस, टी शर्ट व शर्ट सहित अन्य कपड़े का गोदाम है। १५ दिन पहले अज्ञात लुटेरों ने बंद गोदाम को तोड़कर २५ लाख ८५ हजार ८३६ रुपए कीमत का स्पायकर कंपनी का जीन्स, टी शर्ट, जैकेट, शर्ट सहित गारमेंट्स चुरा ले गए थे। जिसके बाद पड़घा पुलिस ने अज्ञात लुटेरों पर केस दर्ज कर चोर की धरपकड़ शुरू की। १५ दिन की मशक्कत के बाद पुलिस ने संदीप दलवी, निकेश जनार्दन पाटील, प्रशांत गजानन केने, रंजीत विश्वनाथ पाटील और आकाश बालाराम जाधव को गिरफ्तार किया है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement