मुंबई : भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें मुख्यमंत्री पद का चयन पार्टी के सिर्फ विधायक और केंद्रीय नेतृत्व करता है। शनिवार को नागपुर  स्थित महाजनादेश यात्रा के दौरान पत्रकारों को  संबोधित करते हुए यह बात मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कही। प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल द्वारा दिए गए मुख्यमंत्री पद को लेकर बयान कि पार्टी अगर मुझे मुख्यमंत्री बनाती है तो  मैं इस पद को नहीं छोडूंगा। इस सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री फड़नवीस ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष पाटिल ने सीएम पद को लेकर क्या बयान दिया है, इसकी मुझे कोई जानकारी  नहीं है, क्योंकि उनसे हमारी मुलाकात नहीं हुई है। उनसे मिलने के बाद इस विषय पर जरूर चर्चा करूंगा। सीएम ने अपने बयान को दोहराते हुए कहा कि भाजपा में चुनाव के बाद  पार्टी के विधायक और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जिसे मुख्यमंत्री चुना जाता है वही मुख्यमंत्री बनता है। इस विषय पर सही समय आने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा निर्णय लिया  जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने स्पष्ट किया कि आज मैं मुख्यमंत्री और भविष्य में भी रहूंगा। उन्होंने कहा कि चंद्रकांत पाटिल को पार्टी ने नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया  है.उन्हें इस बारे में बीच में न लाया जाय.सीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में हमारी सरकार बनेगी। इसके लिए हमने महाजनादेश यात्रा निकाला है।

आगामी विधानसभा का चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से कराने की मांग को लेकर 21 अगस्त को कांग्रेस-राकांपा, मनसे सहित सभी विपक्षी दलों द्वारा मुंबई में निकाले जाने  वाले मोर्चे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि एक तरफ जहां हम नागरिकों, मतदाताओं से संवाद कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियों को यह समझ में नहीं  आ रहा है कि ईवीएम एक मशीन है, जो मत नहीं देती, बल्कि मत तो मतदाता देता है। जिसके साथ संवाद करने और उनका विश्वास जीतने वाले को मत मिलता है।  विपक्षियों  पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार हमने विपक्ष में इतना हताश और निराश देखा है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement