Latest News

मुंबई : राज्य में कोल्हापुर, सांगली, सातारा सहित कई जिलों आई में भयंकर बाढ़ आने के कारण परिस्थिति गंभीर है, जहां बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही  है। कोल्हापुर और सांगली जिले में भयंकर बाढ़ के कारण लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ के बाद उनके पुनर्वसन की जवाबदारी भाजपा ने ली है, जिसके तहत भाजपा के सांसदों,  विधायकों, नगरसेवकों, सभी जिला पंचायत सदस्यों सहित पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों से अपना एक महीने का वेतन भाजपा आपदा कोष में जमा करने का आवाहन भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने किया है। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने इसकी जानकारी दी। पाटिल ने बताया कि पार्टी के सांसदों और विधायकों की तर्ज पर हमने पार्टी  के प्रत्येक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए 100 रुपए या परिस्थिति के मुताबिक़ मदद करने के लिए निधि जमा करने का आवाहन किया है।  पाटिल ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि भाजपा आपदा कोष के नाम पर चेक या ड्राक्ट जमा करें। इस दौरान चद्रकांत पाटिल ने राज्य में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को भाजपा की तरफ से की जाने वाली मदद की देख-रेख करने को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व संगठन मंत्री रघुनाथ कुलकर्णी को संयोजक नियुक्त किया है। यह जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि जल्द  ही बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर एक समिति की स्थापना की जाएगी। बता दें कि इसके पहले कांग्रेस और शिवसेना अपने पार्टी के सांसदों और विधायकों को बाढ़ पीड़ितों के मदद  के लिए एक महीने का वेतन देने की घोषणा कर चुकी है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement