बेस्ट कर्मचारियों ने दी एक दिन की मोहलत
मुंबई : सातवां वेतन करार न मिलने से नाराज बेस्ट कर्मचारियों ने बेस्ट प्रशासन को एक दिन में करार करने को कहा है। बेस्ट की मान्यता प्राप्त यूनियन के नेता शशांक राव ने कहा कि मंगलवार तक वेतन अनुबंध नहीं किया जाता है तो हम हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके पहले यूनियन ने शुक्रवार को हड़ताल होनी चाहिए या नहीं इसके लिए 27 डिपो पर कर्मचारियों से मतदान कराकर राय ली थी, जिसमें 98 प्रतिशत कर्मचारियों ने हड़ताल के पक्ष में मतदान किया था। गौरतलब है कि अपनी मांगों को पूरा न होने से नाराज बेस्ट कर्मचारियों ने छह अगस्त की मध्य रात से हड़ताल करने की घोषणा की थी, जिसे मुंबई महागनर पालिक के बेस्ट दिवस के दिन बेस्ट कर्मचारियों को 1200 करोड़ देने का लिया निर्णय और 20 अगस्त तक नए वेतन करार का आश्वासन दिया था जिसके बाद हड़ताल रोक दी गई थी। बेस्ट की मान्यता प्राप्त यूनियन के नेता शशांक राव ने कहा था कि महाव्यवस्थापक ने 20 अगस्त तक अनुबंध करने का आश्वासन दिया था। 20 अगस्त तक वेतन करार न होने पर बेस्ट कृति समिति ने मतदान कराया गया, जहां पर 98 प्रतिशत लोगों ने हड़ताल के पक्ष में निर्णय दिया। इसके बाद सोमवार को वडाला डिपो में कर्मचारियों की बैठक में बेस्ट प्रशासन को एक दिन का मौका दिया गया। शशांक राव ने कहा कि अगर आज करार नहीं होता तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।