Latest News

 नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का स्पा सेंटरों के खिलाफ अभियान जारी है। मालीवाल जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल इन स्पा सेंटरों पर लगातार रेड डाल रही हैं और उनका पर्दाफाश कर रही हैं। कल दिल्ली के नवादा के दो स्पा सेंटरों में छापा मारने के बाद मालीवाल ने उत्तम नगर का रुख किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दिखाया कि यहां के मुख्य मार्ग पर बड़ी संख्या में स्पा चल रहे हैं। उन्होंने यहां स्थित क्राउन स्पा पर रेड डाला तो यहां भी वही सब होता मिला जो नवादा के दो स्पा में पाया गया था। जैसे ही टीम क्राउन स्पा के अंदर घुसी वहां हड़कंप मच गया। स्वाति मालीवाल ने जब एक कमरे का दरवाजा खोला तो वहां निर्वस्‍त्र हालत में एक युवक और युवती मिले। हैरान-परेशान युवती भागती दिखी लेकिन युवक निर्वस्‍त्र वहीं खड़ा रहा। युवक को जब कहा गया कि ये क्या बेशर्मी है तो उसने कपड़े पहनना शुरू किया लेकिन इस दौरान वो वैâमरे के सामने बिना डरे खड़ा रहा। छापेमारी में यहां भी कंडोम और कई आपत्तिजनक सामान मौजूद मिले। क्राउन स्पा में छापे के दौरान वहां का मैनेजर खुद एक कमरे में निर्वस्‍त्र हालत में युवती के साथ मिला। इस दौरान पहले तो उसने यही कहा कि यहां कोई गलत काम नहीं होता और वो सिर्फ थेरेपी ले रहा था लेकिन सख्ती से पूछने पर उसने कहा कि हां यहां गलत काम होता है। उसने लिखित में माना कि स्पा में सेक्स रैकेट चलता है। उसने बताया कि एक शख्स के साथ समय बिताने के युवती को १ हजार रुपए मिलते हैं। इस दौरान क्राउन स्पा के मैनेजर ने एमसीडी की ओर से दिया गया लाइसेंस भी अपने मोबाइल पर दिखाया।




Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement