Latest News

मुंबई :  भायखला के वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान और चिड़ियाघर में अगले साल तक तीन और नए पेंग्विन के पधारने की संभावना है। इन तीन पेंग्विन में दो नर पेंग्विन जबकि एक मादा पेंग्विन होंगे। इन पेंग्विन को दक्षिणी कोरिया के सियोल से लाया जाएगा। विभिन्न विभागों से मंजूरी मिलने के बाद तीन और नए पेंग्विन अगले साल तक मुंबई में प्रवेश करेंगे।
बता दें कि वर्तमान में भायखला के रानीबाग में ७ पेंग्विन हैं। जुलाई २०१६ में सियोल से ३ नर और ५ मादा यानी कुल ८ पेंग्विन लाए गए थे, जिनमें से एक पेंग्विन की अक्टूबर में मृत्यु हो गई। बाकि अन्य ७ पेंग्विन बबल, मिस्टर मोल्ट, डोनाल्ड, डेजी, पांपी, ओलिव और फ्लिपर अभी भी भायखला चिड़ियाघर में हैं। इन पेंग्विन को देखने के लिए देशभर से लोग मुंबई में आते हैं। पेंग्विन के कारण मनपा को चिड़ियाघर से प्राप्त होनेवाले राजस्व में भी बढ़ोत्तरी हुई है इसलिए अगले साल तीन और पेंग्विन को मुंबई में लाए जाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी से मंजूरी के बाद योजना को आगे बढ़ाया जाएगा। वर्तमान में मनपा एक शेर और एक तेंदुआ लाने की तैयारी कर रही है।



Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement