Latest News

पत्नी की डिलीवरी पर खर्च हुए डेढ़ लाख रुपये नहीं चुकाने पर डेढ़ साल के बेटे को ससुरालजनों द्वारा गिरवी रख लेने का आरोप लगा है. बेटे के लिए एसडीएम के दरवाजे पर धरना देकर पिता बैठ गया है. यह अजीबोगरीब मामला हर‍ियाणा के फतेहाबाद ज‍िले का है.
एसडीएम ऑफिस के गेट पर बैठे पिता ने कहा क‍ि पत्नी की डिलीवरी ससुराल गंगानगर (राजस्थान) में हुई थी. ससुराल वालों ने डेढ़ लाख रुपये खर्च क‍िए थे. अब डेढ़ लाख रुपये चुकाने तक बेटा नहीं दे रहे. मेरी पत्नी और मैं एसडीएम के कहने पर बेटे को लेने गए तो मारपीट की गई. पुलिस भी कार्रवाई के लिए 10 हजार रुपये मांग रही है. एसडीएम को शिकायत भी की लेकिन कहीं से भी बेटा लाने के लिए मदद नहीं म‍िल रही.
इस बारे में एसडीएम फतेहाबाद बोले क‍ि हमारे पास मामला आया है लेकिन शादी के समय शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी नाबालिग थे. इसलिए नियमानुसार कार्रवाई करने में परेशानी हो रही है. हमने अब पुलिस से रिपोर्ट मांगी है. पुलिस की रिपोर्ट आने पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई करते हुए बच्चा दिलवाने की कार्रवाई की जाएगी.
बता दें क‍ि फतेहाबाद के शक्ति नगर निवासी सूरज ने शिकायत एसडीएम को दी थी. एसडीएम की ओर से भी संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को एसडीएम ऑफिस के गेट पर सूरज ने धरना दे दिया. धरने पर बैठे सूरज ने बताया कि उसकी पत्नी की डिलीवरी राजस्थान में उसके घर गंगानगर में हुई थी. ससुरालवालों ने डिलीवरी पर करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च किया था. अब ससुरालवाले डिलीवरी के बाद मेरा बेटा देने से मना कर रहे हैं और डिलीवरी पर खर्च हुए डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहे हैं.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement