Latest News

मुंबई. पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व निदेशक एस सुरजीत सिंह अरोड़ा की पुलिस हिरासत 24 अक्टूबर तक मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने बढ़ा दी है। सुरजीत सिंह अरोड़ा को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। वह बैंक की कर्ज समिति का मेंबर था। अरोड़ा को 17 अक्टूबर को पुलिस हिरासत में भेजा गया था। अरोड़ा के अलावा 4,355 करोड़ रुपए के इस कथित घोटाले में एचडीआईएल समूह के प्रवर्तकों- राकेश और सारंग वधावन, पीएमसी बैंक के पूर्व अध्यक्ष वरयाम सिंह और बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पीएमसी बैंक घोटाले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि सुरजीत सिंह अरोड़ा ने आधिकारिक पद का ‘दुरुपयोग’ करते हुए इस घोटाले में सहयोग किया।

सोमवार को भारतीय सदरंगनी नाम की एक वृद्ध महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी बेटी ने पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक में करीब ढाई करोड़ रुपए जमा कराए थे। लेकिन पाबंदी के बाद वे उन्हें निकाल नहीं पा रही थीं। अब तक 4 लोग अलग-अलग वजहों से घोटाला उजागर होने के बाद हुए प्रदर्शनों के बीच अपनी जान गंवा चुके हैं। सबसे पहले फट्टोमल पंजाबी और संजय गुलाटी की हार्टअटैक से मौत की बात सामने आई थी। वहीं, मुंबई के वरसोवा इलाके में रहने वाली 39 वर्षीय महिला खाताधारक के आत्महत्या का मामला सामने आया था। चौथी मामला मुरलीधर ढर्रा नाम के एक 83 वर्षीय वृद्ध की मौत की थी।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement